SSC Kya Hota Hai 2023 | एसएससी क्या है, जानिए इस से जुड़ी योग्यता, सिलेबस और जॉब प्रोफाइल्स

SSC Kya Hota Hai: आप में से काफी लोगो ने SSC के बारे में सुना होगा तो काफी लोग ऐसे भी होगे जो SSC के बारे में नही जानते हैं| SSC एक प्रसिद्ध भारतीय संगठन माना जाता हैं जिसे हिंदी में कमर्चारी चयन आयोग के नाम से जाना जाता हैं| इसमें आपको भारतीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सरकारी नौकरी करने का मौका मिलता हैं|

अगर आप जीवन में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखते है तो SSC करके आप अपने सपने को पूरा कर सकते है| आप 10वीं या 12वीं की परीक्षा के बाद SSC की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं और एक शानदार सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं|

अगर आप SSC के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहते हैं तो आज के हमारे इस लेख में अंत तक बने रहिये| हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले है की SSC kya hota hai और इसके अलावा SSC का फुल फॉर्म और इससे जुडी कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने वाले हैं 

आज का हमारा यह लेख आपको बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता हैं तो आइये हम आपको SSC के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं –

Table of Contents

एसएससी क्या होता है (SSC Kya Hota Hai)

SSC की फुल फॉर्म Staff Selection Commission है और इसे हिंदी में कमर्चारी चयन आयोग के नाम से जाना जाता हैं| यह भारत सरकार के आधीन एक संगठन हैं जो भारत सरकार में नौकरी के लिए विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करता हैं|

इसमें भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कर्मचारियों की भर्ती की जाती हैं और यह सरकारी नौकरी कहलाती हैं| अगर आप भी कोई सरकारी नौकरी पाने की चाह रखते हैं तो SSC की परीक्षा देकर आप भी एक अच्छी सरकारी नौकरी हांसिल कर सकते हैं|

SSC की परीक्षा में पास होकर आप एक अच्छे और उच्च ओहदे वाली सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं| इसमें आपको एक उच्च ओहदा मिल सकता हैं| आज के समय में सरकारी नौकरी पाना काफी अधिक कठिन काम हो गया हैं, ऐसे में आपके पास SSC की परीक्षा देकर सरकारी नौकरी पाना एक शानदार मौका हो सकता हैं|

SSC का फुल फॉर्म क्या है

SSC का फुल फॉर्म Staff Selection Commission (स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ) कर्मचारी चयन आयोग हैं|

SSC में कौन कौन सी पोस्ट होती है

SSC Kya Hota Hai के बारे में जानने के बाद हम जानेंगे कि एसएससी में कौन कौन सी पोस्ट होती है? SSC में मौजूद पोस्ट के बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की है-

1. CGL क्या होता है / CGL का फुल फॉर्म क्या है?

SSC में CGL की पोस्ट होती हैं और’ यह परीक्षा SSC के द्वारा ही ली जाती हैं| CGL का फुल फॉर्म Combined Graduate Level होता हैं| इसकी परीक्षा आप अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद दे सकते हैं| इसके लिए आपको आवेदन करना होगा|

अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 32 वर्ष तक होनी चाहिए| अगर आपकी उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच में हैं तो आप SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं|

2. CHSL क्या होता है / CHSL का फुल फॉर्म क्या है?

CHSL का फुल फॉर्म Combined Higher Secondary Level होता है| CHSL यह भी एक परीक्षा होती हैं जो SSC के द्वारा ही ली जाती हैं|  12वीं कक्षा में पास होने के बाद आप आप CHSL परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकते हैं| 

अगर आप 12वीं पास हैं और आपकी उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच में हैं तो आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं| यह परीक्षा पास होने के बाद आपको डेटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिविजन क्लर्क आदि में जॉब मिल सकती हैं|

3. CRPF परीक्षा क्या होती है?

CRPF परीक्षा का आयोजन भी SSC के द्वारा ही किया जाता हैं| CRPF का फुल फॉर्म Central Reserve Police Force होता है  और इसे केंद्र शासित पुलिस बल के नाम से जाना जाता हैं| जिन लोगो को पुलिस में सेवा देने की या फिर नौकरी करने की इच्छा होती हैं| ऐसे लोग इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं

4. Steno Exam क्या होती है (स्टेनोग्राफी C और D)?

यह परीक्षा भी SSC के द्वारा ही आयोजन की जाती हैं| जो उम्मीदवार गणित में परेशानी का सामना करते हैं, ऐसे लोगो के लिए स्टेनोग्राफी काफी अच्छा विषय माना जाता हैं और इसमें ग्रेड C और D के लिए भर्ती की जाती हैं|

इसमें लिखित में परीक्षा ली जाती हैं लेकिन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं| अगर आपने 12वीं की परीक्षा पास की हैं तो आप इस परीक्षा को देनें के लिए आवेदन कर सकते हैं| ध्यान रखें कि आपको इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए स्टेनोग्राफी का ज्ञान होना आवश्यक है|

5. JE की एग्जाम क्या है / JE का फुल फॉर्म क्या है?

JE की एक्जाम भी SSC के द्वारा ही आयोजित की जाती हैं जिसे Junior Engineer के नाम से जाना जाता हैं| अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास Engineer Diploma की डिग्री होना जरूरी होता हैं| अगर आपके पास यह डिग्री है तो आप JE के लिए आवेदन कर सकते हैं|

JE की परीक्षा में पास होने के पश्चात आपको इलेक्ट्रोनिक और मैकेनिकल जैसे पदों पर नौकरी मिल सकती है| इस परीक्षा को देंने के लिए आपकी उम्र 30 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए| अगर आपकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच में हैं तो आप आसानी से इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं|

6. JHT एग्जाम क्या है / JHT का फुल फॉर्म क्या है?

JHT का फुल फॉर्म Junior Hindi Translator होता है| इसमें आपको लिखने और ट्रांसलेट की जॉब मिल सकती हैं| अगर आप परीक्षा में पास हो जाते हैं तो परीक्षा में पास होने के बाद आपको केंद्र सरकार में ट्रांसलेटर के तौर पर जॉब मिल सकती हैं|

इसमें आपको इंग्लिश आना जरूरी होता हैं क्योंकि आपको ट्रांसलेट की जॉब प्रदान की जाती हैं| आप लिखने का शौक रखते हैं और आप हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषा के जानकार हैं तो आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं|

SSC परीक्षा भर्ती और नौकरियां

SSC कौनसे कौनसे पद के लिए आपको नौकरी दे सकती हैं और उस के लिए आपको कौनसी परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा| इसके बारे में हमने नीचे एक टेबल बनाया हैं| आप टेबल के माध्यम से शोर्ट में अच्छी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –

SSC एक्जाम (एसएससी परीक्षा)मिलने  वाली नौकरियां
SSC CGL (एसएससी सीजीएल)एकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिसटिकल ऑफिसर, असिसटेंट सेक्शन ऑफिसर, अप्पर डिविजन क्लर्क, ऑडिटर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिसटेंट ऑडिट ऑफिसर 
SSC JE (एसएससी जेइ)क्वांटिटी सर्वेयर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर
SSC CHSL (एसएससी सीएचएसएल)शार्टिंग असिसटेंट, जूनियर सेक्रेटेरियट असिसटेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, पोस्टल असिसटेंट, लोअर डिविजन क्लर्क
SSC GD (एसएससी जीडी)कॉन्स्टेबल: सशस्त्र सीमा बल (SSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सुरक्षा बल (CISF), तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), असम रायफ़ल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी)
SSC CPO (एसएससी सीपीओ)केंद्रीय इंडस्ट्रियल सुरक्षा बल में असिसटेंट, दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
SSC Stenographer (एसएससी स्टेनोग्राफर)स्टेनोग्राफर

SSC परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करे

आपने SSC परीक्षा के बारे में और पदों पर मिलने वाली नौकरी के बारे में तो जानकारी प्राप्त कर ली लेकिन SSC परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करनी हैं, यह सवाल हर एक के मन में आता हैं|

अगर आप भी SSC परीक्षा के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं.\ और आपको तैयारी कैसे करनी हैं, इस बारे में संकोच हैं तो आप नीचे बताई गई बातो को ध्यान में रखते हुए SSC परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं –

1. अपने सिलेबस को ध्यान में रखे

अगर आप SSC की परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सिलेबस को अपने ध्यान में रखना होगा| अपने सिलेबस को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तैयारी करना शुरू करे| इससे आपको पढाई करने में कठिनाई नही होगी| आप अपने सिलेबस का रिवाइज करते रहे|

2. अपना एक टाइम टेबल बनाये

आपको कौनसे समय पढना अच्छा लगता हैं, उस अनुसार आपको एक अच्छा टाइम टेबल बनाना चाहिए और आपने जो टाइम टेबल बनाया हैं, उस अनुसार ही आपको अपनी पढ़ाई करनी चाहिए| इससे आपको पढ़ाई करने में आसानी हो सकती हैं|

3. सोशल मिडिया की मदद ले

आप परीक्षा की तैयारी के लिए सोशल मिडिया की मदद ले सकते हैं| इसमें आपको करंट अफेयर में काफी मदद मिल सकती हैं| सोशल मिडिया और न्यूज़ पेपर के माध्यम से अपना GK बढाये|

4. अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखे

जब आपकी पढ़ाई चल रही हैं, तब आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए| आपको पढाई के साथ खुद को भी टाइम देंना चाहिये| इसके लिए आप योगा और मनोरंजन आदि के लिए भी समय निकाले|

SSC Kya Hota Hai से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

SSC के बाद कौनसे पद पर नौकरी मिल सकती है?

SSC के बाद आपको सरकारी नौकरी मिल सकती हैं| सरकार के विभिन्न विभागों में आपको क्लर्क और एलडीसी के पदों पर नौकरी मिल सकती हैं|

SSC CGL के लिए आयु सीमा क्या है?

अगर आप SSC CGL की परीक्षा देना चाहते हैं तो आपकी आयु 30 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए| इससे कम उम्र वाले इस परीक्षा को दे सकते हैं|

SSC एक्जाम कौन कौन दे सकता है?

अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आप SSC एक्जाम दे सकते हैं लेकिन SSC एक्जाम के लिए आपके पास 10वीं और 12वीं की पास मार्कशीट भी होनी चाहिए और आपकी आयु भी 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए|



निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको इस लेख के माध्यम से बताया है की Ssc Kya Hota hai. इसके अलावा इस लेख के माध्यम से बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की हैं| हम उम्मीद करते है कि आज का हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा|

अगर आप और कुछ अधिक जानना चाहते हैं तो हमे कमेंट बोक्स में कमेंट करे| हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश करेगे| हमारा लेख पढने के लिए धन्यवाद|

2 thoughts on “SSC Kya Hota Hai 2023 | एसएससी क्या है, जानिए इस से जुड़ी योग्यता, सिलेबस और जॉब प्रोफाइल्स”

Leave a comment